ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

बीवी ने चाय देने में किया लेट तो शौहर ने दिया तीन तलाक, लॉकडाउन में ही बच्चा के साथ घर से निकाला

DESK : तीन तलाक कानून बनने के बाद भी एक महिला को उसके शौहर ने तीन तलाक देकर बच्चे के साथ घर से बाहर निकाल दिया. मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र इलाके के सुधियामऊ गांव की

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : तीन तलाक कानून बनने के बाद भी एक महिला को उसके शौहर ने तीन तलाक देकर बच्चे के साथ घर से बाहर निकाल दिया. मामला  उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र इलाके के सुधियामऊ गांव की है.  जहां चाय देने में बीवी ने लेट कर दी तो शौहर ने तीन तलाक देकर लॉकडाउन में ही उसे बच्चे के साथ घर से बाहर निकाल दिया.

बताया जाता है कि लॉक डाउन के दौरान घर में बैठे हाजी अफजल ने अपनी बीवी दरकशा से चाय मांगी. बीवी ने जब चाय की मांग अनसुनी कर दी और देने में लेट हो गया तो इससे शौहर नाराज हो गया और उसने अपनी बीवी को तीन तलाक देकर मासूम बच्चे के साथ घर से बाहर भगा दिया.


दरकशा ने बताया कि  3 साल पहले ही अफजल के साथ उसका निकाह हुआ था. दोनों का एक 2 साल का बेटा भी है. दरकश ने बताया कि जिस दौरान उसके शौहर ने चाय मांगी थी उस दौरान वह अपने बेटे के लिए दूध की बोतल बना रही थी. जिस वजह से उसे लेट हो गया. इसके बाद उसके पति ने पहले तो उसकी पिटाई कर दी और फिर तीन तलाक देकर बच्चे के साथ घर से भगा दिया, जिसके बाद वह गांव में ही एक अपने रिश्तेदार के यहां रह रही है. लॉकउन होने की वजह से वह अपने मायके लखनऊ भी नहीं जा सकती है.पीड़िता ने पुलिस में न्याय की गुहार लगाते हुए अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.