ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

शेयर किंग राकेश झुनझुनवाला का निधन, 62 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

DESK : शेयर मार्केट किंग राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया. उन्हें लोकप्रिय रूप से बिग बुल के नाम से जाना जाता था. उन्होंने 62 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर ऐसे समय

शेयर किंग राकेश झुनझुनवाला का निधन, 62 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : शेयर मार्केट किंग राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया. उन्हें लोकप्रिय रूप से बिग बुल के नाम से जाना जाता था. उन्होंने 62 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर ऐसे समय आई है जब हाल में उन्‍होंने अपनी एयरलाइन शुरू की है, जिसका नाम आकासा एयर है. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में झुनझुनवाला ने आखिरी सांस ली. उनके निधन की खबर से सब अचंभित हैं. 


राकेश झुनझुनवाला को भारत का वारेन बफेट भी कहा जाता है. शेयर मार्केट से पैसा बनाने के बाद बिग बुल एयरलाइन सेक्टर में भी उतर चुके थे. झुनझुनवाला की इस सफल कहानी की शुरुआत महज पांच हजार रुपये से हुई थी. आज उनकी नेटवर्थ करीब 40 हजार करोड़ रुपये है. उनके अचानक नहीं रहने की खबर ने पूरे बाजार को सकते में डाल द‍िया है. झुनझुनझुनवाला के बारे में कहा जाता था कि वो मिट्टी भी छू लें तो सोना बन जाती है.


शेयर बाजार में झुनझुनवाला की दिलचस्‍पी पिता के कारण हुई। उनके पिता टैक्‍स ऑफिसर थे. वह अक्‍सर अपने दोस्‍तों के साथ शेयर बाजार की बातें किया करते थे. झुनझुनवाला को इसमें बड़ा मजा आता था. झुनझुनवाला RARE एंटरप्राइजेज नाम की निजी ट्रेडिंग फर्म चलाते थे. इसकी नींव उन्‍होंने 2003 में रखी थी.

टैग्स