ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

कलश स्थापना के साथ आज से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, पहले दिन मां शैलपुत्री की हो रही अराधना

PATNA : शक्ति उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्र का आज से शुभारंभ हो गया। नौ दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान के दौरान भक्त मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की अराधना करेंगे। आज कलश स्था

कलश स्थापना के साथ आज से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, पहले दिन मां शैलपुत्री की हो रही अराधना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : शक्ति उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्र का आज से शुभारंभ हो गया। नौ दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान के दौरान भक्त मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की अराधना करेंगे। आज कलश स्थापना के साथ ही इस अनुष्ठान की शुरूआत हो जाएगी। आज मां के पहले स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना होगी। ऐसी मान्यता है कि मां शैलपुत्री की जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से पूजा-अर्चना करते हैं, मां उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं और उन्हें मनवांछित फल देती हैं।


इस बार नवरात्रि का पर्व पूरे 9 दिनों का होगा, जो आज से से शुरू होकर 4 अक्टूबर तक चलेगा, जबकि 5 अक्टूबर को विजयादशमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस बार माता का आगमन और प्रस्थान दोनों ही हाथी पर हो रहा है, जो शुभ फलदायी है। कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त आज सुबह 06 बजकर 11 मिनट से शुरू होकर सुबह 07 बजकर 51 मिनट तक ही रहेगा। लेकिन जो भक्त इस मुहूर्त में कलश की स्थापना नहीं कर पाएंगे वे अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11:49 से 12:37 बजे के बीच कलश स्थापना कर सकते हैं।


आज नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री, 27 सितंबर को माता ब्रह्मचारिणी, 28 सितंबर को माता चंद्रघंटा, 29 सितंबर को माता कूष्माण्डा, 30 सितंबर को स्कंदमाता, 01 अक्टूबर को षष्ठी के दिन मां कात्यायनी, 02 अक्टूबर को सप्तमी के दिन मां कालरात्रि, 03 अक्टूबर को अष्टमी के दिन महागौरी, 04 अक्टूबर को नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की अराधना करेंगे। सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है।

टैग्स