1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 18, 2023, 11:02:56 AM
- फ़ोटो
AARAH: बिहार के आरा जिले में दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां कुछ दिनों पहले गायब 30 साल की एक महिला का शव मिला है. पुलिस ने शव को जमीन को खोद कर शव को बरामद किया है. इस मामले में साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी की है.
यह घटना चांदी थाना क्षेत्र के जहनपुर गांव का है, जहां गायब महिला का शव SP द्वारा गठित टीम ने कुम्हरी नदी के पास से बरामद किया है. प्रथम दृष्टया उसके साथ रेप कर हत्या करने की बात सामने आयी है.
इस घटना की जानकारी देते हुए SP प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि 15 मई की रात्रि 12 बजे चांदी थाना क्षेत्र के जहानपुर गांव की महिला झारफटक देवी उर्फ प्रभावती देवी को गांव के ही दो व्यक्तियों ने शराब के नशे में रेप करने के बाद उसे मार कर गांव के नदी के किनारे बालू में दफनाया दिया गया था.
SP ने बताया कि मृतक महिला के पति शिवजी राम ने पत्नी के गायब होने की सूचना पुलिस को दी थी. शिवजी राम मजदूरी का काम करता है. सूचना के बाद मेरे द्वारा एक टीम एसडीपीओ सदर चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में गठित की गयी. टीम ने नदी के पास से शव को खोज निकाला. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.