1st Bihar Published by: Updated Sep 20, 2019, 8:47:30 AM
- फ़ोटो
RANCHI : रघुवर सरकार के जिरो कट के दावे को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने पोल खोल दी है. साक्षी धोनी ने एक ट्वीट कर यह खुलासा किया है कि वास्तविकता सरकार के दावे से बहुत दूर है.
#ranchi pic.twitter.com/OgzMHoU9OK
— Sakshi Singh 🇮🇳❤️ (@SaakshiSRawat) September 19, 2019
गुरूवार को साक्षी धोनी ने ट्वीट कर लिखा है कि 'रांची में लोग प्रत्येक दिन बिजली कटौती का अनुभव करते हैं. इसकी रेंज चार से सात घंटे की होती है. साक्षी धोनी ने शाम 4.37 बजे ट्वीट कर लिखा कि पांच घंटे से बिजली नहीं है. बिजली कटौती का कोई कारण नहीं है. मौसम अच्छा है और कोई त्योहार भी नहीं है.'