1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Sep 29, 2020, 1:55:23 PM
- फ़ोटो
SASARAM : खबर सासाराम से है, जहां मानसिक रूप से परेशान 60 वर्षीय शख्स ने खुद को गोली मार ली. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान उचितपुर गांव निवासी ललन सिंह के रुप में की गई है. नगर थाना के माईको के पास की यह घटना है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि वे पिछले कई सालों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे. वह पहले मोटर मैकेनिक का काम किया करते थे. मृतक के पुत्र ने बताया कि उसके पिता पिछले कई सालों से वह बीमारी से ग्रसित थे. जिससे मानसिक रूप से तनाव में रहते थे और चिड़चिड़ा हो गए थे.
चर्चा है कि अवसाद में ही ललन सिंह ने खुद को गोली मार ली. गोली की आवाज सुनकर उनके कमरे में पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल ले कर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.