ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

शाहरुख खान के बेटे आर्यन को NCB ने हिरासत में लिया, ड्रग्स पार्टी में शामिल होने का मामला

DESK : बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर है. शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो यानी एनसीबी ने हिरासत में ले लिया है. शनिवार क

शाहरुख खान के बेटे आर्यन को NCB ने हिरासत में लिया, ड्रग्स पार्टी में शामिल होने का मामला
First Bihar
2 मिनट

DESK : बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर है. शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो यानी एनसीबी ने हिरासत में ले लिया है. शनिवार की रात मुंबई में एक पार्टी में शामिल होने के कारण आर्यन खान को हिरासत में लिया गया है.


बीती रात मुंबई में एक क्रूज पर एनसीबी की टीम ने छापेमारी की थी. इस छापेमारी में आर्यन खान समेत अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिए गए लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं और उनके ब्लड सैंपल की जांच भी कराई गई है. एक अंग्रेजी दैनिक के रिपोर्ट के मुताबिक, आर्यन खान समेत जिन अन्य लोगों को पुलिस ने क्रूज से पकड़ा है उन सभी को फिलहाल हिरासत में रखा गया है. आर्यन खान के साथ अभिनेता अरबाज सेठ मर्चेंट भी एनसीबी की हिरासत में है.


दरअसल एनसीबी को यह जानकारी मिली थी कि मुंबई से गोवा जा रही एक क्रूज में ड्रग्स पार्टी चल रही है. इसके बाद एनसीबी ने इस क्रूज़ पर छापेमारी की. छापेमारी के बाद बॉलीवुड समेत फैशन और बिजनेस इंडस्ट्री के कई लोग पाए गए. एनसीबी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से भी पूछताछ कर रही है. आर्यन शाहरुख खान के बड़े बेटे हैं. उन्होंने अपनी स्कूल इन लंदन से पूरी की है. इसके बाद साउदर्न केलिफोर्निया में वह फिल्म मेंकिंग और राइटिंग में डिग्री ले चुके हैं. 

शाहरुख खान के बेटे आर्यन को NCB ने हिरासत में लिया, ड… | FirstBihar