Hindi News / news / शादी का झांसा देकर यौन शोषण; सोशल मीडिया में वीडियो कर दिया वायरल,...

शादी का झांसा देकर यौन शोषण; सोशल मीडिया में वीडियो कर दिया वायरल, लड़की ने दी जान

1st Bihar Published by: Updated Apr 29, 2020, 7:58:34 AM

शादी का झांसा देकर यौन शोषण; सोशल मीडिया में वीडियो कर दिया वायरल, लड़की ने दी जान

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर  से शादी के झांसा देकर लड़की का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है । बाद में वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। लड़के की करतूत से परेशान लड़की ने वीडियो देख कर तनाव में फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी।


मामला मुजफ्फरपुर के जैतपुर ओपी का है  जहां शादी की झांसा देकर युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बनाया। कई दिनों तक वीडयो वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण किया। कुछ दिन पहले युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो की जानकारी मिलने पर युवती ने सोमवार की रात फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी।


जैतपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बादशव परिजनों को सौंप दिया। लड़की के पिता ने गांव के ही एक युवक गुड्डू राम को नामजद किया है। उन्होनें बताया कि गुड्डू राम ने यौन शोषण के दौरान कई आपत्तिजनक अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। लोकलाज ने डर से मामले को दबाए रखा। पुलिस को भी घटना की जानकारी नहीं दी। कुछ दिन पहले आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी। इसके बाद उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली।