ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

Seohar Crime News: बदमाशों ने युवक की आंख फोड़ कर दी सजा-ए-मौत, हत्या के बाद शव को पानी में फेंका

SEOHAR: शिवहर में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को पानी में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। पानी से युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव को स्ट

Seohar Crime News: बदमाशों ने युवक की आंख फोड़ कर दी सजा-ए-मौत, हत्या के बाद शव को पानी में फेंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: शिवहर में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को पानी में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। पानी से युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव को स्टेट हाईवे-54 पर शव रखकर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार हंगामा किया। घटना तरियानी थाना क्षेत्र के कुशहर गांव की है।


मृतक की पहचान, वार्ड नंबर- 09 निवासी राज मंगल पासवान के 30 वर्षीय बेटे सुरेश पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुरेश पिछले तीन दिनों से घर से गायब था और रविवार की सुबह उसका शव कुशहर वार्ड नंबर 01 तालाब में उपलता हुआ बरामद हुआ। युवक का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने मृतक के शव को कुशहर चौक पर रख दिया और जमकर प्रदर्शन किया। सड़क जाम के कारण एसएच- 54 पर घंटों यातायात बाधित हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार समेत कई थानों के पुलिस मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझाकर जाम को समाप्त करवाया।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम का गठन कर कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी किया जा रहा है। एसडीपीओ ने 12 घंटा के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है। उधर, मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा