Governor salary in India: राज्यपाल की कितनी होती है सैलरी? जानें... कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती है इस पद पर Bihar Politics: मुंगेर में राहुल और तेजस्वी का भारी विरोध, आंबेडकर की प्रतिमा का करना था अनावरण,लेकिन नहीं रुका काफिला Becoming doctor in USA: बिना रेजिडेंसी अमेरिका में प्रैक्टिस कर सकते हैं भारतीय MBBS डॉक्टर? जानिए...पूरी डिटेल PM Modi Bihar Visit: CM नीतीश ने सिमरिया में मोदी से कर दीबड़ी मांग, PM ने पलक झकपते किया पूरा; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar Education: बिहार के इस जिले में टीचरों ने किया बड़ा खेल, अब चली जाएगी नौकरी PATNA NEWS: राजधानी में डीलर पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर खदेड़ा Bihar SIR : SIR के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने राजद और कांग्रेस को लगाई फटकार, जानिए क्या कहा Ganesh Chaturthi 2025: गणपति बप्पा को कितने दिनों तक घर पर रखना है शुभ? जानें... परंपरा और मुहूर्त BIHAR STF : बिहार चुनाव से पहले एक्शन में पुलिस टीम, इन राज्यों में भी दिखा बिहार STF का एक्शन Bihar News: बिहार के कई फर्जी शिक्षकों पर FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 07 Jan 2024 08:56:38 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में सीट बंटवारे को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी जदयू काफी नाराज बताई जा रही है। जदयू के नेता के तरफ से बढ़-बड़ी या कहा जा रहा है कि इस मामले को जितना जल्द निपटा लिया जाता हमारे लिए उतना ही बेहतर होता। लेकिन इसमें हो रही देरी से सबको नुकसान हो रहा है। जदयू का कहना है कि यदि हम जल्दी सभी चीजों को पूरा कर लेते हैं और भाजपा को रोकने में सफल हो पाते हैं तो इसका सबसे ज्यादा लाभ कांग्रेस को होगा इसलिए इस मामले को जल्द से जल्द निपटा लेना चाहिए।
दरअसल, बिहार के भवन निर्माण मंत्री सह जदयू के झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी रांची में मौजूद थे। जहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि - हाल ही में चार राज्यों में चुनाव हुए यदि इन राज्यों में इंडिया गठबंधन के नेता सहयोगी के रूप में प्रचार प्रसार करते तो फिर इसका व्यापक असर देखने को मिलता और भाजपा को काफी नुकसान उठाना पड़ता। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और जो रिजल्ट आया वह आप लोगों के सामने है।
इसके आगे उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन भाजपा को रोकने में सफल होता है तो इसका सबसे अधिक लाभ कांग्रेस को मिलेगा इसलिए सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस को थोड़ा समझौता तो करना होगा। वहीं, झारखंड में जदयू कितने सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव के घोषणा के बाद पार्टी इस पर आकलन करने के बाद में लगी अभी इस बारे में कुछ भी कहना उचित नहीं होगा।
अशोक चौधरी ने कहा कि केंद्रीय एजंसियों की विश्वसनीयता समाप्त हो रही है। पारदर्शिता का अभाव है। इससे पहले कार्यकर्ता मंथन शिविर में 21 जनवरी को रामगढ़ में प्रस्तावित नीतीश जोहार कार्यक्रम को सफल बनाने पर व्यापक चर्चा हुई। इसमें 50 हजार कार्यकर्ताओं, लोगों को लाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रदेश नेताओं को कई टास्क सौंपे गए।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो एवं संचालन प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार ने किया। बैठक में प्रदेश प्रभारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद किसी दूसरे राज्य में नीतीश कुमार की पहली जन सभा है। यह जनसभा झारखंड में जदयू और जदयू कार्यकर्ताओं का भविष्य तय करेगी। नीतीश जोहार कार्यक्रम के संयोजक मधुकर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने रामगढ़ का निमंत्रण स्वीकार किया है। अब हमारी जवाबदेही इस कार्यक्रम को सफल बनाने की है।