ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar weather: बिहार में 5 दिन बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनीबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar weather: बिहार में 5 दिन बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनीबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बस

स्कूल की डेस्क पर लिखा 'जय श्रीराम' तो आपा खो बैठी टीचर, छात्र के मुंह पर उढेल दिया व्हाइटनर; फिर हो गया भारी बवाल

DESK: हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से आ रही है, जहां एक स्कूली छात्र ने डेस्क पर जय श्रीराम क्या लिख दिया उसको लेकर भारी बवाल हो गया। छात्र के जय श्रीराम लिखने

स्कूल की डेस्क पर लिखा 'जय श्रीराम' तो आपा खो बैठी टीचर, छात्र के मुंह पर उढेल दिया व्हाइटनर; फिर हो गया भारी बवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से आ रही है, जहां एक स्कूली छात्र ने डेस्क पर जय श्रीराम क्या लिख दिया उसको लेकर भारी बवाल हो गया। छात्र के जय श्रीराम लिखने से क्लास रूम में मौजूद शिक्षिका ने अपना आपा खो दिया और छात्र के मुंह पर व्हाइटनर उढ़ेल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग पहुंच गए और जमकर बवाल काटा। 


दरअसल, गाजियाबाद के थाना मसूरी इलाके में स्थित होली ट्रिनिटी मिशनरी स्कूल में पढ़ने वाले 7वीं के छात्र इशांत चौहान के साथ शिक्षिका ने सिर्फ इसलिए बर्बरता की क्योंकि इशांत ने स्कूल की डेस्क पर जय श्रीराम लिख दिया था। आपे से बाहर हुई शिक्षिका ने पूरे क्लास के सामने न सिर्फ इशांत को अपमानित किया बल्कि उसके मुंह पर व्हाइटनर उढ़ेल कर उसके साथ बर्बरता दिखाई।


स्कूल की छुट्टी होने के बाद इशांत घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। छात्र के मुताबिक शिक्षिका ने पहले उसके मुंह पर व्हाइटनर डाला और बाद में एक घंटे तक उसे क्लासरूम में बैठाए रखा। बाद में आरोपी टीचर ने छात्र के चेहरे को थिनर से साफ कराया लेकिन छात्र के चेहरे पर जलन हो रही थी।


घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और हिंदू संगठन के लोग स्कूल पहुंचे और आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। नाराजगी को बढ़ता देख स्कूल प्रबंधन ने महिला टीचर बर्खास्त कर दिया।

टैग्स