ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

साबरमती-आगरा सुपरफास्ट की मालगाड़ी से हुई टक्कर, पटरी से उतरी 4 बोगियां

DESK : साबरमती-आगरा सुपरफास्ट ट्रेन की टक्कर मालगाड़ी से हुई। जिसकी वजह से ट्रेन की बोगियां पटरी से उतर गईं। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाने की भी कोशिश की थी लेकिन इसके बाद भी

साबरमती-आगरा सुपरफास्ट की मालगाड़ी से हुई टक्कर, पटरी से उतरी 4  बोगियां
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : साबरमती-आगरा सुपरफास्ट ट्रेन की टक्कर मालगाड़ी से हुई। जिसकी वजह से ट्रेन की बोगियां पटरी से उतर गईं। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाने की भी कोशिश की थी लेकिन इसके बाद भी आगरा जा रही ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्घटना में कुछ यात्रियों को घायल होने की जानकारी मिली है। इस घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव का काम शुरू किया गया है।


दरअसल, राजस्थान के अजमेर में साबरमती-आगरा सुपरफास्ट की चार बोगियां पटरी से उतर गई हैं। ये हादसा अजमेर के मदार रेलवे स्टेशन पर रात 1.04 बजे हुआ है। इस घटना में कई यात्रियों को चोटें आई हैं। जिस वक्त दुर्घटना हुई, ट्रेन में अधिकतर लोग सो रहे थे। हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। यात्रियों ने बताया कि तेज आवाज के साथ डिब्बे पटरी से उतर गए। 


वहीं, घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी से टक्कर की वजह से इंजन समेत जनरल कोच की चार बोगियां पटरी से उतरीं। इस हादसे की जानकारी मिलते ही राहत-बचाव की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। कुछ यात्रियों ने बताया है कि उन्हें चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए अजमेर स्टेशन ले जाया गया है। 


उधर, उत्तर-पश्चिमी रेलवे के सीपीआरओ शशि किरण ने कहा, 'साबरमती से आगरा जाते समय ट्रेन (12548) अजमेर में मादर में सिग्नल के पास पटरी से उतर गई। इंजन और चार जनरल कोच पटरी से उतरे हैं।' उन्होंने बताया कि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। हालांकि, कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उनका उपचार कराया जा रहा है।  रेलवे द्वारा अजमेर स्टेशन पर हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है एवं हेल्पलाइन नंबर 0145-2429642 जारी किए गए हैं।