ब्रेकिंग न्यूज़

Buxar News: भारत प्लस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के दो नए उद्योगों का भूमि पूजन, अजय सिंह बोले- लोगों को रोजगार देना पहली प्राथमिकता Samastipur News: ‘दुष्कर्म के आरोपियों को बचा रही बिहार पुलिस’ VIP नेता देव ज्योति का बड़ा आरोप Samastipur News: ‘दुष्कर्म के आरोपियों को बचा रही बिहार पुलिस’ VIP नेता देव ज्योति का बड़ा आरोप Bihar Police Constable Result: बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 21 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती; चयनित अभ्यर्थियों में 8 ट्रांसजेंडर भी शामिल India's favourite snack: समोसा कैसे बन गया भारतीय खानपान का अहम हिस्सा, क्या आप जानते हैं भारत में कहां से आया? India's favourite snack: समोसा कैसे बन गया भारतीय खानपान का अहम हिस्सा, क्या आप जानते हैं भारत में कहां से आया? Bihar Crime News: बिहार में 25 करोड़ के जहर के साथ 6 स्मगलर अरेस्ट, जार में मिला कोबरा का दो लीटर से अधिक विष; कहां होना था इस्तेमाल? Bihar Crime News: बिहार में 25 करोड़ के जहर के साथ 6 स्मगलर अरेस्ट, जार में मिला कोबरा का दो लीटर से अधिक विष; कहां होना था इस्तेमाल? Bihar News: बिहार में गाड़ियों का फैंसी नंबर लेने में यह जिला सबसे आगे, जानिए.. कौन से जिले सबसे पीछे? Bihar News: बिहार में गाड़ियों का फैंसी नंबर लेने में यह जिला सबसे आगे, जानिए.. कौन से जिले सबसे पीछे?

सासाराम में शाह की रैली रद्द होने पर बोले ललन सिंह, BJP को यह पता लग गया था कि भीड़ नहीं जुटने वाली

1st Bihar Published by: Ganesh Samrat Updated Sat, 01 Apr 2023 05:40:47 PM IST

सासाराम में शाह की रैली रद्द होने पर बोले ललन सिंह, BJP को यह पता लग गया था कि भीड़ नहीं जुटने वाली

- फ़ोटो

PATNA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम दो अप्रैल को सहरसा में होना था लेकिन वहां दो पक्षों के बीच हुई हिंसा को देखते हुए बीजेपी ने कार्यक्रम को रद्द कर दिया। जिसके बाद बीजेपी नीतीश सरकार पर निशाना साध रही है। गृह मंत्री के कार्यक्रम को रद्द किये जाने का कारण BJP ने बिहार की विधि व्यवस्था का फेल होना और नीतीश सरकार की विफलता बताया। जबकि जेडीयू अमित शाह का का कार्यक्रम रद्द होने का कारण कुछ और बता रही है। 


बीजेपी पर हमला बोलते हुए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि भाजपा को यह पहले ही पता चल गया था कि सासाराम में भीड़ नहीं जुटेगी इसलिए इस कार्यक्रम को आनन-फानन में रद्द किया गया। ललन सिंह ने कहा कि सासाराम में कभी धारा 144 लागू नहीं थी। झूठा अफवाह फैला दिया गया कि यहां 144 लगाया गया है। अमित शाह महीने भर बिहार दौरा कर सकते हैं इसमें क्या प्रोब्लम है बिहार में उनका स्वागत है। बीजेपी पर हमला बोलते हुए ललन सिंह ने कहा कि इसके बावजूद बिहार में भारतीय जनता पार्टी का खाता खुलने वाला नहीं है। 


वही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि महामहिम से इस मामले को संज्ञान में लेने का आग्रह किया गया है। सासाराम और नवादा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम होना था। नवादा में तो कार्यक्रम होगा लेकिन सासाराम के कार्यक्रम को पार्टी ने रद्द कर दिया गया है। बिहार सरकार के द्वारा धारा 144 लगाने का काम किया गया। जिसके बाद हमलोगों को कार्यक्रम रद्द करने का फैसला लेना पड़ा। आमलोगों की सुरक्षा पहले जरूरी है। जब तक आमलोग सुरक्षित नहीं हो सकते तब तक वहां कार्यक्रम नहीं किया जा सकता। 


बीजेपी का कहना है कि वे चाहते हैं कि बिहार सरकार से यह जानने का प्रयास किया जाए कि किस परिस्थिति में इस तरह की घटना हुई। सभी जगह दंगे हो रहे है और बिहार की सरकार यह कहती है कि वे कुछ नहीं जानते उनके पास कोई रिपोर्ट ही नहीं है। इसलिए पलटी मारने वाले लोग लगातार पलटी मार रहे हैं। जबकि कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गयी है। 


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पुलिस एलांसमेंट कर रही है जिलाधिकारी के आदेशानुसार सासाराम में धारा 144 लगायी गयी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के गृह मंत्री के कार्यक्रम को रद्द करना पड़ गया। 144 आपने लगाया तो 144 हटाने की भी घोषणा करनी चाहिए थी। नीतीश कुमार आज पलटी मार रहे है। आज फ्लैग मार्च कर रहे हैं कल क्यों नहीं किये। लोग पलायन कर क्यों रहे हैं। लोगों का घर जलाया गया है जिसके बाद लोग ऐसा कदम उठा रहे हैं।