Hindi News / news / सीएम आवास के सामने धरना देने पहुंचे RJD विधायक, पुलिस ने सरोज यादव...

सीएम आवास के सामने धरना देने पहुंचे RJD विधायक, पुलिस ने सरोज यादव को हिरासत में लिया

1st Bihar Published by: Ganesh Samrat Updated Sep 20, 2019, 1:09:33 PM

सीएम आवास के सामने धरना देने पहुंचे RJD विधायक, पुलिस ने सरोज यादव को हिरासत में लिया

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त की ताजा खबर पटना से आ रही है जहां आरजेडी विधायक सरोज यादव सीएम आवास के सामने धरना देने पहुंचे। सीएम आवास के बाहर पहुंचे आरजेडी विधायक को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने सरोज यादव को हिरासत में ले लिया है।

बड़हरा से आरजेडी विधायक सरोज यादव से पिछले दिनों फोन पर रंगदारी मांगी गई थी रंगदारी नहीं देने पर विधायक को परिवार सहित बम से उड़ा देने की धमकी मिली थी। विधायक सरोज यादव ने इस मामले में पुलिस कंप्लेंट भी की लेकिन अब तक अपराधी नहीं पकड़े गए।


आपको बता दें कि धमकी मिलने के बाद सरोज यादव ने सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी, साथ ही सूबे में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने की सरकार से गुजारिश की थी।