Hindi News / news / सरकारी जमीन पर अतिक्रमण रोकने गए वार्ड पार्षद के पति और ससुर को...

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण रोकने गए वार्ड पार्षद के पति और ससुर को मारी चाकू, हालत गंभीर

1st Bihar Published by: CHANDAN KUMAR Updated Sep 11, 2020, 3:50:03 PM

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण रोकने गए वार्ड पार्षद के पति और ससुर को मारी चाकू, हालत गंभीर

- फ़ोटो

SIWAN :इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां  सरकारी जमीन पर अतिक्रमण रोकने गए वार्ड पार्षद के पति और ससुर को बदमाशों ने चाकू मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया है. 

घटना महराजगंज थाना इलाके के पुरानी बाजार वार्ड नंबर तीन की है. बताया जा रहा है कि उज्जव कुमार नाम का दबंग शख्स सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रहा था.

इसकी सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद के पति पवन कुमार और उनके पिता  वहां पहुंचे. जब उन्होंने अतिक्रमण रोकने का प्रयास किया तो उज्जव ने दोनों पर चाकू से हमला बोल दिया और फिर फरार हो गया. चाकू लगते ही दोनों गिर पड़े, तभी आसपास के लोगों ने सभी को सूचना दी और घायलों को अस्पताल ले गए. जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है.  वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.