ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

संसद का बजट सत्र का डेट आया सामने, जाने किस दिन पेश होगा अंतरिम बजट; वोट ऑन अकाउंट पर भी नजर

DESK : देश में इस बार संसद का बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी से होने वाली है। इस बार देश का अंतरिम बजट 1 फरवरी को पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्तमान सरकार का आखिरी बजट पेश

 संसद का बजट सत्र का डेट आया सामने, जाने किस दिन पेश होगा अंतरिम बजट; वोट ऑन अकाउंट पर भी नजर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : देश में इस बार संसद का बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी से होने वाली है। इस बार देश का अंतरिम बजट 1 फरवरी को पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्तमान सरकार का आखिरी बजट पेश करेंगी। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को बजट सत्र की शुरुआत के साथ संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। 


मिली जानकारी के अनुसार, संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलने वाला है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2025 के लिए अंतरिम बजट 1 फरवरी को पेश करेंगी। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस अंतरिम बजट में महिला किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि को दोगुना करने का प्रस्ताव हो सकता है। 


बताया जा रहा है कि, बजट सत्र में राष्‍ट्रपति के संबोधन के बाद आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट को भी 31 जनवरी को ही पेश किया जाएगा।  मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह अंतिम बजट होगा। जो आम चुनाव से ठीक पहले पेश किया जाना है। 17वीं लोकसभा का यह अंतिम संसद सत्र होगा। इससे पहले पिछले साल 4 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ था, जो तय समय से एक दिन पहले ही खत्म हो गया था। इस दौरान मोदी सरकार ने अपराध और न्याय से जुड़े नए बिल पास कराए थे। लेकिन, संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर लगातार हंगामा होता रहा था। इस कारण शीतकालीन सत्र तय समय से एक दिन पहले ही खत्म हो गया था।


आपको बताते चलें कि, मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के खत्म होने के कुछ ही महीने पहले ये बजट काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।  इसी साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं और इससे पहले देश की वित्तीय स्थिति को बताने वाला ये बेहद अहम दस्तावेज होगा। चुनावी साल में देश में दो बजट पेश होते हैं जिसमें से पहला बजट मौजूदा सरकार प्रस्तुत करती है और दूसरा बजट नई सरकार के गठन के बाद प्रस्तुत किया जाता है। इसके साथ ही अंतरिम बजट में चुनावी साल में देश के खर्चे चलाने के लिए सरकार के पास कितना पैसा है और उसका कैसे इस्तेमाल किया जाएगा, इस पर चर्चा होती है और इसे ही वोट ऑन अकाउंट कहा जाता है।