ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

सनकी पति ने पत्नी और 2 बेटियों को कुल्हाड़ी से काटा, इलाके में सनसनी

SIWAN : इस वक़्त की बड़ी खबर सीवान जिले से सामने आ रही है जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी समेत दो बेटियों को कुल्हाड़ी से काट डाला जिससे मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई. वहीं दोनों बेटिय

सनकी पति ने पत्नी और 2 बेटियों को कुल्हाड़ी से काटा, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : इस वक़्त की बड़ी खबर सीवान जिले से सामने आ रही है जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी समेत दो बेटियों को कुल्हाड़ी से काट डाला जिससे मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई. वहीं दोनों बेटियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. 


घटना मुफ्फसिल थाना इलाके के टड़वा गांव की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, गांव में एक निर्दयी पति ने अपनी पत्नी सहित दो बच्चियों को कुल्हाड़ी से तब काट डाला, जब सभी सोए हुए थे. बाद में सभी को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्‍पताल में लाते ही चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. 


मृतका की पहचान टड़वा गांव निवासी श्रीकांत यादव उर्फ राजू की पत्नी रीता देवी के रूप में की गई है. जबकि घायलों में 16 वर्षीय बेटी निक्की और 18 वर्षीय सोनी कुमारी शामिल हैं. आरोपित श्रीकांत यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता