ब्रेकिंग
शराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीट

संजीव हंस मामले में ED की जांच हुई तेज, रडार पर IAS अधिकारी के करीबी, RLJP नेता सुनील सिन्हा से पूछताछ जारी

PATNA: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस के आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में ईडी ने अपनी जांच तेज कर दी है। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी के रडार पर संजीव हंस के करीबी

संजीव हंस मामले में ED की जांच हुई तेज, रडार पर IAS अधिकारी के करीबी, RLJP नेता सुनील सिन्हा से पूछताछ जारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस के आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में ईडी ने अपनी जांच तेज कर दी है। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी के रडार पर संजीव हंस के करीबी भी आ गए हैं। ईडी की टीम ने संजीव हंस के करीबी रालोसपा नेता सुनील सिन्हा को पूछताछ के लिए पटना स्थित क्षेत्रीय कार्यालय बुलाया है, जहां उनसे पूछताछ जारी है।


दरअसल, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और बिजली विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिलने के बाद ईडी की टीम ने संजीव हंस के पटना स्थित आवास से लेकर दिल्ली और पुणे तक उनके ठिकानों पर पिछले दिनों छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान संजीव हंस के घर से आय से अधिक संपत्ति से जुड़े दस्तावेज ईडी के हाथ लगे हैं।


ईडी के रडार पर अब संजीव हंस के करीबी भी आ गए हैं और अब प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने संजीव हंस के करीबियों से पूछताछ शुरू कर दी है। आईएस संजीव हंस पर के खिलाफ एक्शन लेने के बाद अब ईडी ने रालोजपा के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा को पटना स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है, जहां उनसे पूछताछ हो रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, रालोजपा के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा आईएएस अधिकारी संजीव हंस के पार्टनर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, ईडी को शक है कि सुनील सिन्हा संजीव हंस की बेनामी संपत्ति के राजदार हैं और उनसे अहम जानकारियां मिल सकती है। यही वजह है कि ईडी ने संजीव हंस के पुराने पार्टनर सुनील सिन्हा को पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया है।

फर्स्ट बिहार के लिए पटना से प्रिंस कुशवाहा की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता