ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर में 2 लोगों को मारी गोली, 1 की मौके पर मौत

SAMASTIPUR : ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाओं को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बना समस्तीपुर में फिर से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. ताजा मामला मुफस्सिल थाना इलाके के

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SAMASTIPUR : ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाओं को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बना समस्तीपुर में फिर से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. 

ताजा मामला मुफस्सिल थाना इलाके के नीरपुर गांव की है, जहां अपराधियों ने दो शख्स को गोली मार दी. जिसमें सूरज सिंह  नाम के एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई जबकि दूसरा युवक चन्दन कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि सूरज मंगलवार की देर रात अपने घर के बाहर टहल रहा था. तभी बाइक सवार अपराधियों ने हमला कर दिया. फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाला चंदन बाहर निकला तो अपराधियों ने उसपर भी हमला बोल दिया. जिसमें सूरज की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चंदन गंभीर रुप से घायल हो गया

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ साल पहले सूरज भी आपसी दुश्मनी को लेकर अपने पड़ोस के एक शख्स को गोली मार दी थी. लेकिन वह बच गया था. सूरज उस मामले में गिरफ्तार भी हुआ था और जमानत पर छूटने के बाद प्राइवेट काम करने सिलीगुड़ी चला गया था. मंगलवार को ही सूरज सिलीगुड़ी से घर वापस आया था. आशंका जताई जा रही है कि उसी पुरानी दुश्मनी को लेकर ही सूरज की हत्या की गई है.


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH RAI

FirstBihar संवाददाता