ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

अपराधियों ने एक शख्स को मारी ताबड़तोड़ गोली, बैक टू बैक 3 राउंड फायरिंग

SAMASTIPUR : बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है समस्तीपुर से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है समस्तीपुर से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी पुलिस मित्र के जिलाध्यक्ष के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई है. पुलिस मित्र के जिलाध्यक्ष को गोली लगी है. इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मामले की छानबीन की जा रही है. 


वारदात समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. जहां कोरबद्धा गांव के पास 50 नंबर गुमटी पर अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. पुलिस मित्र के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार पर हमला कर बाइक सवार तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली मारी. इस घटना में इंद्रजीत कुमार को एक गोली लगने की बात कही जा रही है. गोली लगने के कारण उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


इस वारदात के पीछे शराब माफियाओं का हाथ माना जा रहा है. क्योंकि उसने कई शराब कारोबारियों को गिरफ्तार करवाने में पुलिस की मदद की थी. इसके लिए उसे धमकी भी दी जा रही थी. सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार ने बताया कि गोली पैर में लगी हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता