ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: खेसारी लाल यादव के रोड शो की शोर में दब गई मरीज की चीख, 45 मिनट तक एंबुलेंस में तड़पती रही महिला Bihar Election 2025: खेसारी लाल यादव के रोड शो की शोर में दब गई मरीज की चीख, 45 मिनट तक एंबुलेंस में तड़पती रही महिला US Visa Rules 2025: अमेरिका ने वीज़ा नियमों में किया सख्त बदलाव, अगर ये बीमारियां हैं तो US में नहीं मिलेगी एंट्री US Visa Rules 2025: अमेरिका ने वीज़ा नियमों में किया सख्त बदलाव, अगर ये बीमारियां हैं तो US में नहीं मिलेगी एंट्री Government Office New Time Table: क्यों बदल गई सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग? जानिए.. अब कितने बजे खुलेंगे गवर्मेंट ऑफिस Government Office New Time Table: क्यों बदल गई सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग? जानिए.. अब कितने बजे खुलेंगे गवर्मेंट ऑफिस Bihar Election 2025: ‘बिहार में पहले चरण की वोटिंग के दौरान नहीं हुई कोई गड़बड़ी’, चुनाव आयोग का दावा Bihar Election 2025: ‘बिहार में पहले चरण की वोटिंग के दौरान नहीं हुई कोई गड़बड़ी’, चुनाव आयोग का दावा Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बसपा का बड़ा एक्शन, पार्टी उम्मीदवार को 6 साल के लिए निकाला Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बसपा का बड़ा एक्शन, पार्टी उम्मीदवार को 6 साल के लिए निकाला

समाज सुधार अभियान के बाद अब सीएम नीतीश आज बाढ़ से शुरू करेंगे नई यात्रा, जानिए क्या है कार्यक्रम

1st Bihar Published by: Updated Sat, 12 Mar 2022 07:59:47 AM IST

समाज सुधार अभियान के बाद अब सीएम नीतीश आज बाढ़ से शुरू करेंगे नई यात्रा, जानिए क्या है कार्यक्रम

- फ़ोटो

PATNA : समाज सुधार अभियान अब खत्म हो गया है। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक नई यात्रा की शुरुआत आज करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को मोकामा विस के क्षेत्रों में जाएंगे और वहां स्थानीय लोगों व सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सभी से बातचीत करेंगे। इस दौरान वे खासकर अपने पुराने सहयोगियों और उनके परिवार के सदस्यों से भी मिलेंगे।


मुख्यमंत्री का मोकामा, घोसवरी और पंडारक प्रखंडो में कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान वे कइयों के घर भी जाएंगे। सबसे पहले पंडारक प्रखंड के बाढ़-सरमेरा पथ के किनारे स्थित पोखर पर गांव जाएंगे। ऐसे तो इस यात्रा को कोई आधिकारिक नाम नहीं दिया गया है, लेकिन इसे कार्यकर्ता जनसंपर्क यात्रा कहा जा सकता है।


इस यात्रा के तहत वे 12 मार्च से 14 मार्च तक 3 दिनों में मोकामा बाढ़ बख्तियारपुर के कई इलाकों में कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन क्षेत्रों में लंबे समय तक सांसद रहे हैं। इस क्षेत्र की जनता से उनका सीधा संपर्क लंबे अरसे हो रहा है। शनिवार, 12 मार्च को मोकामा से इसकी शुरुआत होगी। मोकामा के कई इलाकों में मुख्यमंत्री घूमेंगे। शाम तक मुख्यमंत्री पटना लौट आएंगे। 13 मार्च और 14 मार्च को भी अलग-अलग इलाकों में मुख्यमंत्री जाएंगे और लोगों से संपर्क साधेंगे।


बाढ़ संसदीय क्षेत्र का दौरा करने के बाद नीतीश कुमार नालंदा संसदीय क्षेत्र के हर प्रखंड में भी जाएंगे और कार्यकर्ताओं और पुराने मित्रों से लेकर बुजुर्गों तक से मुलाकात करेंगे। CM नीतीश कुमार 16 मार्च से 7 अप्रैल तक नालंदा जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों के जदयू कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। खबर है कि इसके बाद पूरे बिहार का दौरा भी कर सकते हैं।


बत दें कि इससे पहले राज्य में पूर्ण नशाबंदी, दहेज प्रथा उन्मूलन एवं बाल विवाह मुक्ति के लिए मुख्यमंत्री समाज सुधार अभियान पर निकले थे। बीच में कोरोना बढ़ने पर इस अभियान को रोक दिया गया था। लेकिन कोरोना के कम होने पर राज्य में लगी पाबंदियां हटने पर सीएम ने फिर अभियान की शुरुआत की थी। मधेपुरा में अपने अंतिम समाज सुधार अभियान के तहत सीएम नीतीश ने कहा था कि इस अभियान के बाद भी समाज सुधार का काम जरी रहेगा।