ब्रेकिंग
समस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवासमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, रॉकी भाई बोला- 30 अप्रैल को खत्म कर दूंगा

DESK: बड़ी खबर फिल्म जगत से जुड़ी हुई सामने आ रही है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। सोमवार की रात रॉकी भाई नाम के शख्स ने मुंबई पुलिस कंट्रोल

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, रॉकी भाई बोला- 30 अप्रैल को खत्म कर दूंगा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बड़ी खबर फिल्म जगत से जुड़ी हुई सामने आ रही है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। सोमवार की रात रॉकी भाई नाम के शख्स ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दावा किया है कि वह 30 अप्रैल को सलमान खान की हत्या कर देगा। इस फोन कॉल के बाद मुंबई पुलिस की नींद उड़ गई और पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात 9 बजे मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को आए धमकी भरे फोन कॉल ने पुलिस की नींद हराम कर दी। फोन करने वाले शख्स ने अपना नाम रॉकी भाई बताया और कहा कि 30 अप्रैल को वह सलमान खान को मार डालेगा। इस फोन कॉल के आने के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी राजस्थान का रहने वाला है और उसके नाबालिग होने की संभावना जताई जा रही है।


आरोपी रॉकी भाई ने पुलिस कंट्रोल को बताया है कि वह जोधपुर का रहने वाला है और एक गौरक्षक है। जिस नाम और पते पर सीम कार्ड लिया गया है, पुलिस उसकी जांच कर रही है। आरोपी को कस्टडी में लेने के बाद पुलिस केस दर्ज करेगी। इससे पहले 18 मार्च को भी सलमान के मैनेजर प्रशांत गुंजलकर को एक धमकी भरा ई-मेल मिला था।