RK Singh controversial statement : भाजपा से बाहर होने के बाद आर.के. सिंह का विवादित बयान, कहा— मेरे बारे में कुछ बोला तो आंख निकालकर सबके सामने नंगा कर दूंगा Nitish Kumar oath ceremony : जदयू विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार के नाम पर मुहर, 20 नवंबर को गांधी मैदान में लेंगे 10वीं बार सीएम पद की शपथ Success Story: पढ़ाई के लिए बेची जमीन, बिना कोचिंग ही 20 साल की उम्र में DSP बनीं बिहार की बेटी; जानिए सफलता की कहानी CM Nitish Oath Ceremony : नीतीश कुमार 20 नवंबर को 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, गांधी मैदान में भव्य तैयारी और सांस्कृतिक कार्यक्रम; मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी करेंगे परफॉर्म Amit Katyal: कौन हैं अमित कात्याल? क्या रहा है लालू परिवार से नाता; जानें पूरी डिटेल ED ने लालू यादव के करीबी अमित कात्याल को किया अरेस्ट, करोड़ों के फर्जीवाड़े से जुड़ा है मामला Bihar cabinet formation : भाजपा विधायक दल की अहम बैठक शुरू, उपमुख्यमंत्री के चेहरे से लेकर नए मंत्रियों की सूची तक बड़े फैसले तय होंगे Bihar News: JP गंगा पथ फेज-2 का निर्माण इस दिन से शुरू, पटना से यूपी और दिल्ली तक का सफर होगा आसान Bihar Politcis: कैबिनेट में कितने बनेंगे मंत्री, नए चेहरों को भी मिल सकता है मौका? जानें Bihar News: बिहार में नेपाल की तरह अराजकता और हिंसा फैलाना चाहती थी युवती, अब पुलिस करेगी खातिरदारी
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 17 Mar 2024 03:58:35 PM IST
- फ़ोटो
DESK: एक जीजा को अपनी छोटी साली के साथ डीजे पर डांस करना काफी महंगा पड़ गया। डांस करते करते जीजा मर्यादा भूल गया। ऐसा डांस किया कि बवाल मच गया। पति को बहन के साथ डांस करते देख पत्नी का पारा चढ़ गया फिर क्या था सरेआम पत्नी ने चप्पल से पति को पीट डाला। बात इतनी बढ़ गयी कि मामले थाने पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस के सामने पति को पत्नी की शर्ते माननी पड़ गयी जिसके बाद मामला शांत हुआ।
दरअसल एक पति शादी समारोह में अपने ससुराल आया हुआ था। जहां साली की जिद्द पर जीजा डीजे सांग पर ठुमके लगाने लगा। साली भी जीजा के साथ खूब झूम रही थी। साली और जीजा के डांस को घर के बालकोनी में खड़ी पत्नी देख रही थी। उसे यह सब ठीक नहीं लगा फिर क्या था हाथ में चप्पल लेकर उतरी और मायके में ही पति के ऊपर चप्पल बरसाने लगी। यह सब देख आए गेस्ट भी हैरान रह गये। काफी देर तक पति और पत्नी के बीच तू-तू मैं-मैं चलता रहा। बाल इतनी बढ़ गयी कि मामले थाने तक पहुंच गया। थाने में परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों की बातें सुनी गई। दोनों के बीच समझौता कराने की कोशिश की गई लेकिन पत्नी का कहना था कि उसकी जो शर्तें है उसे मानना पड़ेगा।
समझौते से पहले पत्नी ने यह शर्त रखा कि साली से पति मोबाइल पर बात नहीं करेगा क्योंकि घंटों पति फोन पर साली ले लगा रहता है। यह सब उसे पसंद नहीं है। पत्नी ने दूसरी शर्त यह रखी की जब भी पति ससुराल आए तो साली से बात नहीं करे। साली से दूर रहना होगा। पत्नी की दोनों शर्तों को मानने के लिए पति तैयार हुआ लेकिन उसका भी कहना था कि पत्नी अपने गुस्से पर कंट्रोल करेगी। दोनों की रजामंदी के बाद समझौता हुआ। ससुराल में हुई बेइज्जती के बाद पति तो घर लौट गया लेकिन पत्नी मायके में ही रूक गयी।
छह महीने तक दोनों ने आपस में बात नहीं की। पत्नी यह सोचती रह गयी कि पति उसे मनाकर घर ले जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पति-पत्नी की इस लड़ाई से रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया था लेकिन परामर्श केंद्र में दोनों को बुलाकर समझाया गया। मामला यूपी के मथुरा की है। जहां युवक का ससुराल है। युवक आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि युवती मथुरा की रहने वाली है। 2012 में दोनों की शादी हुई थी। मथुरा में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए युवक ससुराल आया हुआ था। ससुराल में ही साली के साथ डांस करने पर बवाल हो गया।