ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

सैनिक स्कूल में दाखिला दिलाने के नाम पर जालसाजी का बड़ा खुलासा, अभिभावकों से मांगे जा रहे 7-7 हजार रुपये

PATNA: बिहार में सैनिक स्कूल में दाखिले के नाम पर जालसाजी करने का मामला सामने आया है. सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए एंट्रेंस एग्जाम देने वाले छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में शा

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: बिहार में सैनिक स्कूल में दाखिले के नाम पर जालसाजी करने का मामला सामने आया है. सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए एंट्रेंस एग्जाम देने वाले छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल कराने के लिए अभिभावकों से घूस मांगी जा रही है. आपको बता दें कि 5 जनवरी-2020 को देश भर में सैनिक स्कूल में नामांकन के लिए एंट्रेस एग्जाम लिया गया था.


मेरिट लिस्ट में छात्रों का नाम शामिल करने का झांसा देकर एक गिरोह अवैध वसूली कर रहा है. मुजफ्फरपुर के कई अभिभावकों को जालसालों का फोन आया है. ओमप्रकाश नाम का एक शख्स अभिभावकों को फोन पर 7-7 हजार रुपये की डिमांड कर रहा है. जिन छात्रों ने सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा दी है, उनका डेटा भी लीक कर दिया गया है.


सैनिक स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए जालसाज अभिभावकों को फोन करता है, फिर सैनिक स्कूल के फॉर्म में भरे हुए छात्रों की पूरी डिटेल सही-सही बताकर दाखिला कराने के नाम पर 7-7 हजार रुपये हर अभिभावक से मांग रहा है. जालसाज IFSC कोड के साथ अपना बैंक अकाउंट भेजकर लोगों से पैसे मांग रहा है. जालसाजी करने वाला ओमप्रकाश नाम का व्यक्ति पटना के नौबतपुर का रहने वाला है. 




टैग्स