ब्रेकिंग न्यूज़

Akshara Singh: एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और उनके पिता के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया समन, इस दिन अदालत में हाजिर होने का आदेश समाजसेवी अजय सिंह ने मदद के बढ़ाए हाथ, पुलिस और आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सौंपा जंपिंग गद्दा Cancer causing food: रोज़मर्रा का ये खाना बन रहा है कैंसर मरीजों की मौत की वजह ,रिसर्च में खुलासा! Success Story: पुलिस ने मांगी रिश्वत तो लड़की ने शुरू कर दी UPSC की तैयारी, पहले IPS बनीं; फिर IAS बनकर पिता का सपना किया साकार JEE Main 2025: जेईई मेन में VVCP के छात्र-छात्राओं ने फिर लहराया परचम, जिले के टॉप थ्री पर कब्जा BIHAR NEWS: बिहार के गरीबों के लिए 2102 करोड़ रू की मंजूरी, जल्द ही खाते में जायेगी राशि, डिप्टी CM ने PM मोदी को कहा 'धन्यवाद' Chanakya Niti: दौलत, औरत और औलाद ...चाणक्य ने इन्हें क्यों बताया अनमोल? नीतीश कुमार को बड़ा झटका, जेडीयू के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने दिया इस्तीफा Namami Gange Yojana: बिहार के इस जिले को केंद्र सरकार की सौगात, नमामी गंगे और अटल मिशन के तहत मिलेगा साढ़े पांच सौ करोड़ का विकास पैकेज जनेऊ नहीं उतारा तो परीक्षा से किया बाहर, FIR के बाद बढ़ी सियासत

शहीद धर्मेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

1st Bihar Published by: RANJAN Updated Thu, 30 Sep 2021 02:50:48 PM IST

शहीद धर्मेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

ROHTAS: रोहतास जिले के बिक्रमगंज स्थित मैंघरा गांव में शहीद सेना के जवान का पार्थिव शरीर आते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। जवान की अर्थी उठी तो सभी ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। पूरा इलाका भारत माता की जय, वंदे मातरम और शहीद धर्मेंद्र सिंह अमर रहे से गूंज उठा। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें श्रद्धाजलि दी। बता दें कि तीन दिन पूर्व जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा स्थित गूगलधार में सेना के जवान धर्मेंन्द्र सिंह की गश्ती वैन ड्यूटी के दौरान दुर्घटनास्थल होकर खाई में जा गिरी थी। गुरूवार को पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया। 


धर्मेंद्र सिंह बिक्रमगंज के मैंघरा गांव के रहने वाले थे। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा के गूगलधार में सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। तीन दिन बाद आज सुबह पार्थिव शरीर उनके  पैतृक गांव मैंघरा पहुंचा। जैसे ही धर्मेंद्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। पूरे इलाके में मातम का माहौल हो गया। पूरे गांव में भारत माता की जय, शहीद धर्मेंद्र सिंह अमर रहे और वंदे मातरम के नारे लगने लगे। पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उन्हें सलामी दी गई। अंतिम संस्कार में पूरा गांव अपने लाल को सम्मान देने के लिए खड़ा रहा।


बता दें कि 3 दिन पूर्व जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सड़क धंस जाने के कारण गश्ती वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वह गहरे खाई में जा गिरी। ड्यूटी के दौरान हुए इस हादसे में  सेना के जवान धर्मेंद्र सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। पिता राम प्रवेश सिंह, पत्नी गुड़िया देवी और दो बच्चे तेजप्रताप और आर्यन सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। वही गांव के लोग भी इस घटना से मर्माहत हैं। 


शहीद जवान का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बिक्रमगंज के डीसीएलआर मधुसूदन प्रसाद ने बताया कि नियम के तहत जो भी सरकारी सुविधाएं दी जाती है वो शरीद के परिजनों को दी जाएगी। वही कहा कि परिजनों द्वारा जो मांगे रखी गयी है उस पर भी विचार किया जाएगा। उनकी जो भी मांगे है उसे जिला प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा। इन मांगों से उन्हें अवगत कराया जाएगा और जो नियमानुकूल होगा वो किया जाएगा।