ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत, 30 से अधिक घायल; बस और पिकअप वैन की हुई सीधी टक्कर

DESK: गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। हर दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। ताजा घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई है, जहां

भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत, 30 से अधिक घायल; बस और पिकअप वैन की हुई सीधी टक्कर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। हर दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। ताजा घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई है, जहां बस और पिकअप वैन की सीधी टक्कर में 10 लोगों का जान चली गई जबकि 30 से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।


दरअसल, बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में बस और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखचे उड़ गए। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने किसी तरह से गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और सड़का जाम को खत्म कराने के बाद परिचालन को सामान्य करा दिया है।