1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Oct 20, 2020, 10:59:26 AM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां पुराना सचिवालय में भीषण आग लग गई है. बताया जा रहा है कि आग की चपेट में पुराना सचिवालय का ग्रामीण विकास विभाग का ऑफिस आया है. विभाग के 6 से ज्यादा कमरों में आग लगने की खबर है.
मौके पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक आधी रात में ही भीषण आग लगी थी जिसके बाद आनन फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचना दी. घटनास्थल पर पहुंचकर अग्निशमन विभाग की टीम आग बुझाने की कोशिश में जुटी लेकिन आग इतनी भयंकर थी काफी मशक्कत के बाद भी सुबह तक आग बुझाने का प्रयास जारी रहा.
करीब 6 दमकल गाड़ियों को बुलाया गया है. अधिकारी के मुताबिक़ जिन कमरों में आग लगी है उसमें कई जरूरी कागजात रखे हुए थे जो कि जलकर खाक हो चुके हैं. उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने की जरूरी कागजातों को बचाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन बहुत कुछ जल चूका था.