ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्ट

RSS प्रमुख मोहन भागवत कल आएंगे पटना, संघ के कार्यक्रमों की करेंगे समीक्षा

PATNA: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत एक दिवसीय दौरे पर पटना आएंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत कल गुरुवार को पटना आ रहे हैं। पटना में कार्य

RSS प्रमुख मोहन भागवत कल आएंगे पटना, संघ के कार्यक्रमों की करेंगे समीक्षा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत एक दिवसीय दौरे पर पटना आएंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत कल गुरुवार को पटना आ रहे हैं। 


पटना में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद मोहन भागवत  झारखंड के लिए रवाना होंगे। संघ के उत्तर-पूर्व क्षेत्र कार्यालय ने उनके पटना आने की जानकारी दी है। मोहन भागवत इससे पहले फरवरी में पटना आए थे। तब उन्होंने पटना में एम्स के पास बनने वाले सेवा सदन का भूमि पूजन किया था। 


पटना में संघ कार्यालय विजय निकेतन में होने वाली कार्यकर्ताओं की बैठक में मोहन भागवत बिहार में चलाए जा रहे संघ के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वे सेवा सदन के निर्माण कार्य की स्थिति की भी जानकारी लेंगे वही कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर संघ की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे।  


क्षेत्र प्रचार प्रमुख राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि 9 सितंबर को मोहन भागवत पटना आएंगे। राजेंद्रनगर स्थित विजय निकेतन में संघ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद कुछ देर विश्राम के बाद उसी दिन रात में झारखंड के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

टैग्स