ब्रेकिंग
Bihar News : दशहरा की खुशी के बीच मातम, NH-80 पर पिकअप ने 2 युवकों की ले ली जान✦पटना में रावण वध को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 20 अक्टूबर को इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन; जानें पूरा रूट और पार्किंग प्लान✦Pawan Singh : पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह को लेकर कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मेरा बाबू है... सॉरी बोला ना’, फिर पूछा- जोड़ी साथ देखना चाहते हैं?✦Bihar News: दालान पर बैठे थे प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; संजीत की हालत गंभीर✦Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?✦Bihar News : दशहरा की खुशी के बीच मातम, NH-80 पर पिकअप ने 2 युवकों की ले ली जान✦पटना में रावण वध को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 20 अक्टूबर को इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन; जानें पूरा रूट और पार्किंग प्लान✦Pawan Singh : पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह को लेकर कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मेरा बाबू है... सॉरी बोला ना’, फिर पूछा- जोड़ी साथ देखना चाहते हैं?✦Bihar News: दालान पर बैठे थे प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; संजीत की हालत गंभीर✦Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?

रोजिना नाजिश MLC के लिए निर्विरोध हुईं निर्वाचित, निर्वाची पदाधिकारी ने सौंपा प्रमाण पत्र

PATNA : JDU प्रत्याशी रोजिना नाजिश बिहार विधान परिषद (MLC) के उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुईं। विधान पार्षद तनवीर अख्तर के निधन के बाद खाली इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। इ

रोजिना नाजिश MLC के लिए निर्विरोध हुईं निर्वाचित, निर्वाची पदाधिकारी ने सौंपा प्रमाण पत्र
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : JDU प्रत्याशी रोजिना नाजिश बिहार विधान परिषद (MLC) के उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुईं। विधान पार्षद तनवीर अख्तर के निधन के बाद खाली इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। इस सीट पर जदयू ने दिवंगत पार्षद तनवीर अख्तर की पत्नी रोजीना नाजिश को उम्मीदवार बनाया था। किसी अन्य उम्मीदवार ने दावेदारी पेश नहीं की लिहाजा जेडीयू उम्मीदवार रोजिना नाजिश को विजयी घोषित कर दिया गया। 


उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख को भी केवल एक ही नामांकन किया गया। 27 सितंबर तक उम्मीदवारी वापस लेने की तिथि तय की गई थी। किसी अन्य प्रत्याशी की दावेदारी के बाद 4 अक्‍टूबर को मतदान के जरिये फैसला होना था। लेकिन किसी अन्य प्रत्याशी के नहीं होने पर जदयू उम्मीदवार रोजिना नाजिश का निर्वाचन कर लिया गया।


बिहार विधानसभा के सभाकक्ष में निर्वाचित उम्मीदवार रोजिना नाजिश को निर्वाची पदाधिकारी ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। पटना के कमिश्नर संजय अग्रवाल ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए रोजीना नाजिश को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री शोक चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री मुकेश सहनी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। 


रोजिना नाजिश MLC के लिए निर्विरोध हुईं निर्वाचित, निर्वाची पदाधिकारी ने सौंपा प्रमाण पत्र


रोजिना नाजिश MLC के लिए निर्विरोध हुईं निर्वाचित, निर्वाची पदाधिकारी ने सौंपा प्रमाण पत्र

टैग्स