ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

रोहतास में फर्जी क्लिनिक के खिलाफ कार्रवाई, जनता हॉस्पिटल को डेहरी सीओ ने किया सील

ROHTAS: रोहतास जिले के डेहरी में फर्जी क्लिनिक के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। इंद्रपुरी सहायक थाना क्षेत्र के कटार स्थित एक निजी क्लीनिक में प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। छापाम

रोहतास में फर्जी क्लिनिक के खिलाफ कार्रवाई, जनता हॉस्पिटल को डेहरी सीओ ने किया सील
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास जिले के डेहरी में फर्जी क्लिनिक के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। इंद्रपुरी सहायक थाना क्षेत्र के कटार स्थित एक निजी क्लीनिक में प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। छापामारी के दौरान पता चला कि 'जनता हॉस्पिटल' नामक निजी क्लिनिक फर्जी रूप से चलाया जा रहा था।  


इस क्लिनिक का ना तो कोई रजिस्ट्रेशन है और ना ही कोई कागजात ही है। डिहरी के अंचलाधिकारी अनामिका कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी के बाद निजी क्लिनिक को सील कर दिया गया। इस दौरान डेहरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधीर कुमार भी मौजूद थे। 


इस दौरान पाया गया कि अस्पताल में विभिन्न तरह के रोगों के इलाज का दावा किया जाता था। एक्सरे, पैथोलॉजी के अलावे सर्जरी की भी व्यवस्था थी। लेकिन जांच के दौरान कोई भी डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टाफ नजर नहीं आया। न ही किसी से संबंधित कागजात भी संचालक ने प्रस्तुत किया। जिसके बाद अंचलाधिकारी ने निजी क्लिनिक को सील कर दिया और संचालक को नोटिस थमाया गया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता