ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

रोहतास में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, मुजफ्फरपुर में ट्रक ने महिला को रौंदा

ROHTAS/ MUZAFFARPUR: रोहतास में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गयी जबकि मुजफ्फरपुर में अनियंत्रित ट्रक ने एक महिला को रौंद डाला जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना से पर

रोहतास में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, मुजफ्फरपुर में ट्रक ने महिला को रौंदा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS/ MUZAFFARPUR: रोहतास में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गयी जबकि मुजफ्फरपुर में अनियंत्रित ट्रक ने एक महिला को रौंद डाला जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


रोहतास के दावथ थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान दावथ निवासी भरत साह के बेटे मनोज साह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मनोज साह घर में बिजली का काम कर रहे थे। तभी इसी दौरान करंट लगने से उनकी मौत हो गयी। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मुजफ्फरपुर में अनियंत्रित ट्रक ने महिला को रौंद डाला जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और घंटों हंगामा मचाया। घटना सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया चौक की है। जहां एक ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में महिला की मौत के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। इस दौरान यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। मझौलिया चौक के समीप एनएच 28 पर लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने में जुटी है। 

टैग्स