ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

रोहित शर्मा ने कप्तान विराट के बाद अनुष्का को भी किया अनफॉलो, अनुष्का ने कसा तंज

DESK : भारतीय क्रिकेट टीम में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. विश्वकप 2019 के दौरान कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच आ रही दरार की खबर अब पूरी तरह से खुलकर सामने आ गई है. बता दें क

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : भारतीय क्रिकेट टीम में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. विश्वकप 2019 के दौरान कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच आ रही दरार की खबर अब पूरी तरह से खुलकर सामने आ गई है. बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था. इसी बीच अब रोहित शर्मा ने विराट कोहली की पत्नी और एक्टर अनुष्का शर्मा को भी अनफॉलो कर दिया है. जिसके बाद अनुष्का शर्मा ने बिना किसी का नाम लिए पोस्ट लिखा है कि 'एक बुद्धिमान व्यक्ति ने एक बार कुछ नहीं कहा. केवल सच्चाई ही झूठे दिखावे में पड़े बिना खामोशी से रह सकती है.' अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट को रोहित शर्मा से जोड़कर देखा जा रहा है. गौरतलब है कि वर्ल्ड कप के दौरान एक “सीनियर खिलाड़ी” ने “फैमिली क्लॉज” तोड़ा था जिसकी वजह से टीम के कई खिलाड़ी नाराज़ हैं. खिलाड़ियों के मुताबिक बोर्ड ने उन्हें मात्र 15 दिन की अनुमति दी थी लेकिन उन्होंने नियम तोड़ते हुए पूरे वर्ल्ड कप में अपनी पत्नी को साथ रखा. इतना ही नहीं इस बारे में कप्तान, कोच या मैनेजर से अनुमति भी नहीं ली गई.
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता