कांवरियों से भरी पिकअप वैन पलटी, 2 दर्जन से अधिक घायल

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 04, 2019, 3:34:55 PM

कांवरियों से भरी पिकअप वैन पलटी, 2 दर्जन से अधिक घायल

- फ़ोटो

NALANDA : इस वक्त सड़क दुर्घटना की एक बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा जिले से जहां कांवरियों से भरी एक पिकअप वैन पलटने गई है. खबर मिल रही है कि एक पिकअप वैन में करीब 2 दर्जन से ज्यादा कांवरिये जा बाबा का दर्शन करने जा रहे थे तभी उनकी गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई. कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. पूरी घटना जिले के सिलाव थाना इलाके के रामनगर की है. जहां गांव के समीप ही एक सड़क हादसे में कांवरियों से भरी पिकअप वैन पलट गई. जिसमें कई भक्त गंभीर रूप से चोटिल हो गए. सभी लोगों को इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. नालंदा से राज की रिपोर्ट