1st Bihar Published by: Updated Tue, 08 Sep 2020 01:36:03 PM IST
- फ़ोटो
DESK : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लालू प्रसाद से मिलने रांची जा रहे एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल सहरसा के दूसरे राजद नेता की भी मौत हो गई. मंगलवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया.
बताया जा रहा है घायल सौरबाजार के पूर्व प्रमुख और राजद नेता योगेन्द्र राम को प्राथमिक उपचार के बाद बरही अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया था. जहां से उसे रिम्स भेज दिया गया था. 11 दिनों तक इलाज के बाद वे रिम्स से डिस्चार्ज होकर परिजनों के साथ वापस घर सहरसा लौट रहे थे. तभी बीच रास्ते में ही हर्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई.
बता दें कि लालू यादव से मिलने रांची जा रहे सहरसा के एक नेता बीजेंद्र यादव की जीटी रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी. इसी हादसे में योगेन्द्र राम भी घायल हो गए थे.