ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्ट

RJD नेता रामा सिंह का बड़ा बयान... तेजप्रताप यादव पार्टी में रहें या जाएं, कोई फर्क नहीं पड़ता

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव पार्टी में बगावत कर बुरी तरह घिर गए. लालू के बेटे पर चौतरफा हमला हो रहा है. राजद के राष्‍ट्रीय उपाध्&zw

RJD नेता रामा सिंह का बड़ा बयान... तेजप्रताप यादव पार्टी में रहें या जाएं, कोई फर्क नहीं पड़ता
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव पार्टी में बगावत कर बुरी तरह घिर गए. लालू के बेटे पर चौतरफा हमला हो रहा है. राजद के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष शिवानंद तिवारी के बाद वैशाली जिले में अपनी खास पहचान रखने वाले पूर्व सांसद रामा सिंह ने तेजप्रताप को निशाने पर लिया है. तेजप्रताप यादव की बयानबाजी को लेकर रामा सिंह ने कहा कि "तेजप्रताप रहें या जाएं इससे राजद को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है."


पूर्व सांसद और राजद नेता रामा सिंह ने यह बड़ा बयान वैशाली जिले के बिदुपुर में दिया है. उन्‍होंने कहा है कि तेजप्रताप रहें या जाएं, इससे राजद को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. बिदुपुर बाजार में एक प्रतिष्ठान उद्घाटन के दौरान रामा सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा की दोनों सीटों पर उपचुनाव में आरजेडी की जीत पक्की है. कुशेश्‍वरस्‍थान और तारापुर में राजद प्रत्याशी विरोधियों को चुनावी मैदान में धूल चटाएंगे. तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी के उम्मीदवार अन्य दलों के प्रत्याशियों पर भारी पड़ेंगे.


उपचुनाव में जीत के दावे के साथ पूर्व सांसद रामा सिंह ने तेजप्रताप यादव को लेकर जो बड़ा बयान दिया है, उससे बिहार में सियासत गर्म हो सकता है. आरजेडी में भी इस बयान से खलबली मच गई है. क्योंकि इससे पहले राजद के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष शिवानंद तिवारी ये कह चुके हैं कि तेजप्रताप यादव तो पार्टी में है ही नहीं.


इन तमाम बयानों के बीच तेजप्रताप यादव भी नरम पड़ते दिखाई नहीं दे रहे हैं. तेजप्रताप यादव बगावती तेवर अख्तियार कर रहे हैं. तेजप्रताप ने जेपी आंदोलन की तरह एलपी आंदोलन का ऐलान कर दिया है. तेजप्रताप ने तो यहां तक कह दिया कि उनको मनाने के लिए ही मां राबड़ी देवी दिल्‍ली से यहां आईं. अब लालू प्रसाद के पटना आने का इंतजार किया जा रहा है.