ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

RJD दफ्तर के बाहर आपस में भिड़े कानून मंत्री के सुरक्षा गार्ड, बीच सड़क पर जमकर चले लात-घूंसे, एक ने दूसरे पर पिस्टल ताना

PATNA: पटना में आरजेडी दफ्तर के बाहर आज उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब दो सुरक्षाकर्मी आपस में भिड़ गए। बीच सड़क पर दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई और दोनों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ लात-घ

RJD दफ्तर के बाहर आपस में भिड़े कानून मंत्री के सुरक्षा गार्ड, बीच सड़क पर जमकर चले लात-घूंसे, एक ने दूसरे पर पिस्टल ताना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना में आरजेडी दफ्तर के बाहर आज उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब दो सुरक्षाकर्मी आपस में भिड़ गए। बीच सड़क पर दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई और दोनों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ लात-घूंसे बरसाए। इस दौरान एक गार्ड ने दूसरे पर पिस्टल तक तान दिया। दोनों जवान कानून मंत्री शमीम अहमद के सुरक्षागार्ड बताए जा रहे हैं।


दरअसल, आरजेडी कोटे से बिहार सरकार में कानून मंत्री बने शमीम अहमद किसी काम से पार्टी दफ्तर पहुंचे थे। कानून मंत्री की गाड़ी आरजेडी कार्यालय के बाहर सड़क के किनारे लगी हुई थी, तभी मंत्री की सुरक्षा में तैनात दो गार्ड आपस में भिड़ गए। बीच सड़क पर दोनों के बीच लात-घूंसे चलने लगे।


इस दौरान सादे लिबास में तैनात जवान ने अपनी कमर से पिस्टल निकालकर दूसरे जवान पर तान दी। यह देखकर वहां मौजूद लोगों ने दोनों को एक दूसरे से अलग किया और हालात को काबू में किया। अगर मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता नहीं दिखाई होती तो शायद दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी होती।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता