Hindi News / news / पटना: उफनाई गंगा, मनेर के निचले इलाकों में घुसा पानी, जान जोखिम में...

पटना: उफनाई गंगा, मनेर के निचले इलाकों में घुसा पानी, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 22, 2019, 9:46:03 PM

पटना: उफनाई गंगा, मनेर के निचले इलाकों में घुसा पानी, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे

- फ़ोटो

 PATNA: भीषण बाढ़ के चलते मनेर के निचले इलाकों में पानी घुस गया है. गंगा नदी में उफान के चलते जान जोखिम में डालकर बच्चे स्कूल जा रहे हैं. https://youtu.be/pcTHuVkCof8 उफनाई गंगा ने अपना रौद्र रुप दिखाना शुरु कर दिया है. पटना जिले के मनेर में गंगा का पानी कई घरों में पानी घुस गया है. मनेर के महावीर टोला और छिहत्तर गांव में बाढ़ के पानी के घुसने के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों की मानें तो अगर पानी इसी तरह बढ़ता रहा तो दियारा के कई इलाके पानी में जलमग्न हो जाएंगे. बाढ़ के चलते दियारा इलाके के सैंकड़ों एकड़ में लगी फसल पानी में डूब गयी है. हालांकि प्रशासन ने किसी भी हालात से निबटने के लिए अपनी पूरी तैयारी किए जाने का दावा किया है. मनेर के सीओ ने बताया है कि किसी भी तरह की आपदा से निबटने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को पूरी तरह से तैयार करने का निर्देश दिया गया है. दानापुर से पंकज राज की रिपोर्ट