Hindi News / news / रिटायर्ड सैनिक ने पंखे से लटक कर दे दी जान, परिवार में मचा...

रिटायर्ड सैनिक ने पंखे से लटक कर दे दी जान, परिवार में मचा कोहराम

1st Bihar Published by: Updated Sep 11, 2020, 6:04:41 PM

रिटायर्ड सैनिक ने पंखे से लटक कर दे दी जान, परिवार में मचा कोहराम

- फ़ोटो

JAHANABAD :  इस वक़्त एक बड़ी खबर जहानाबाद के नगर थाना से आ रही जहां एक सेना के जवान ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. सैनिक द्वारा उठाए गए इस कदम से इलाके में सनसनी फ़ैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच छानबिन शुरू कर दिया है. 


पड़ोसियों ने बताया कि अपने घर के कमरे में बंद होकर पूर्व सैनिक ने पंखे से लटक कर फांसी लगा लिया. सेना में कार्यरत श्रीनिवास शर्मा 6 माह पहले ही सेवानिवृत्त होकर जहानाबाद के राजा बाजार के सत्संग नगर में अपना घर बना कर परिवार के साथ रह रहे थे.


उनके द्वारा उठाये गए इस कदम से परिवार सदमे में है. उनकी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है. घर वालों का कहना है सब कुछ ठीकठाक था, फिर पता नही उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया. पुलिस को भी कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है,  जिस वजह से पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.