ब्रेकिंग
बिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?

रंगदारों जैसा व्यवहार कर बिहार की छवि खराब कर रहे हैं तेजप्रताप यादव: सुशील मोदी ने पूछा-बनारस में किया बवाल, क्या नीतीश कुमार में कार्रवाई का साहस नहीं?

PATNA: पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा है कि मंत्री तेजप्रताप यादव अपने कारनामों से बिहार की छवि खराब कर रहे हैं. उन्होंने पहले वृदांवन के कलाकारों को अपन

रंगदारों जैसा व्यवहार कर बिहार की छवि खराब कर रहे हैं तेजप्रताप यादव: सुशील मोदी ने पूछा-बनारस में किया बवाल, क्या नीतीश कुमार में कार्रवाई का साहस नहीं?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा है कि मंत्री तेजप्रताप यादव अपने कारनामों से बिहार की छवि खराब कर रहे हैं. उन्होंने पहले वृदांवन के कलाकारों को अपने घर पर बुलाकर उन्हें पारिश्रमिक नहीं दिया और फिर केस कर दिया. अब वाराणसी के होटल में जो काम किया है उससे बिहार की छवि को काफी नुकसान पहुंचा है. सुशील मोदी ने कहा है कि सबसे दुखद बात ये है कि अपने मंत्रियों के अमर्यादित आचरण और अनर्गल बयानों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कोई नियंत्रण नहीं है। 


सुशील मोदी ने कहा है कि तेजप्रताप यादव ने बनारस में जाकर रंगदारों जैसा सलूक किया है. उन्होंने बनारस के एक होटल में जो किया वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. होटल प्रबंधन के अनुसार तेज प्रताप यादव ने तय समय पर कमरा खाली नहीं किया और वाजिब बिल का भुगतान भी नहीं किया. इसके बाद उल्टे होटल प्रबंधन को धमकाया भी. सुशील मोदी ने कहा कि  पड़ोसी राज्य के धार्मिक नगर  में बिहार के एक मंत्री का होटल प्रबंधन के साथ रंगदारों-जैसा व्यवहार करना बिहार के लोगों को शर्मसार करने वाली घटना है।


सुशील मोदी ने कहा है कि इससे पहले वृंदावन के कलाकारों के साथ भी तेजप्रताप यादव ने ऐसा ही सलूक किया था. होली के मौके पर तेजप्रताप यादव ने वृदावन से रासलीला मंडली बुलायी  थी. उन्हें पारिश्रमिक नहीं दिया और जब विवाद बढा तो उल्टे कलाकारों पर ही चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया था।