ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

रांची में नौकरी का झांसा देकर फर्जी कंपनी ने बेरोजगार युवाओं से की करोड़ों की ठगी

DESK: रांची में नौकरी का झांसा देकर एक कंपनी ने बेरोजगार युवाओं से करोड़ों की ठगी कर ली. कंपनी का नाम स्मोक मल्टी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड है. चार महीने पहले रांची आयी इस कंपनी ने अ

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: रांची में नौकरी का झांसा देकर एक कंपनी ने बेरोजगार युवाओं से करोड़ों की ठगी कर ली. कंपनी का नाम स्मोक मल्टी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड है. चार महीने पहले रांची आयी इस कंपनी ने अपने जाल में दो हजार से ज्यादा युवाओं को फंसा लिया और करोड़ों की ठगी कर ली. कंपनी का संचालक युवाओं को चूना लगाकर रातों रात फरार हो गया. जिसके बाद रांची के मेन रोड स्थित स्मोक मल्टी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस में लोगों ने जमकर बवाल काटा. भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस को लाठी भी भांजनी पड़ी. आरोप है कि स्मोक मल्टी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड ने अखबार में ‘घर बैठे कमाएं दस हजार महीना’ का विज्ञापन दिया था. जिसके बाद कई युवक-युवतियां रोजगार की तलाश में कंपनी आए. नौकरी के नाम पर कंपनी ने सभी से चार हजार रुपये लिए और युवाओं को चेन माध्यम से कुछ और युवाओं को जोड़ने का काम सौंपा. 20 अगस्त को सभी युवाओं को गारेटेंड मनी वापस किया जाना था, लेकिन जब युवा-युवती कंपनी के ऑफिस आए तो उनके होश उड़ गए. कंपनी का संचालक वहां से फरार हो गया था. ठगी का शिकार हुए युवाओं ने पुलिस से मामले की शिकायत की है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता