ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

मशहूर वकील राम जेठमलानी का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है, जहां लंबे समय से बीमार चल रहे मशहूर वकील रामजेठमलानी का निधन हो गया. रामजेठमलानी ने 95 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. राम जेठमलानी सुप्

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है, जहां लंबे समय से बीमार चल रहे मशहूर वकील रामजेठमलानी का निधन हो गया. रामजेठमलानी ने 95 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. राम जेठमलानी सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता थे. इनकी गिनती देश के नामचीन वकीलों में की जाती रही है. वे पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री और राज्यसभा सांसद रह चुके हैं. इसके साथ ही अभी वे राजद से राज्यसभा सांसद भी थे. जेठमलानी अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में बने रहते थे. इन्होंने 17 साल की उम्र में ही वकालत की डिग्री हासिल कर लिया था. पर उस समय नियमानुसार प्रैक्टिस की उम्र सीमा 21 वर्ष थी, पर उस वक्त  नियमों में संशोधन कर उन्हें 18 वर्ष की उम्र में प्रैक्टिस करने की इजाज़त दी गई थी. जेठमलानी ने जो प्रमुख केस लड़े हैं उसमें नानावटी बनाम महाराष्ट्र सरकार,  पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी  के हत्यारों सतवंत सिंह और बेअंत सिंह, हर्षद मेहता स्टॉक मार्केट स्कैम, हाजी मस्तान केस, हवाला स्कैम,मद्रास हाईकोर्ट, आतंकी अफजल गुरु, जेसिका लाल मर्डर केस,  2जी स्कैम केस और  आसाराम का मामला शामिल है. इसके साथ ही जेठमलानी ने बाबा रामदेव , राजीव गांधी के हत्यारों , लालू यादव , जयललिता और जगन रेड्डी की पैरवी कर चुके थे. राम जेठमलानी के निधन पर बिहार में भी शोक की लहर छा रही है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने जेठमलानी के निधन पर दुख जताया है.
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता