ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश, जैश ने बनाया सुसाइड अटैक का प्लान, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

DELHI: देश की सुरक्षा से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सुरक्षा एजेंसियों को मिली खुफिया जानकारी के मुताबिक, गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने क

राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश, जैश ने बनाया सुसाइड अटैक का प्लान, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DELHI: देश की सुरक्षा से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सुरक्षा एजेंसियों को मिली खुफिया जानकारी के मुताबिक, गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। आतंकियों की बुरी नजर राजधानी दिल्ली समेत देश के कई महत्वपूर्ण शहरों पर है। खुफिया इनपुट के मुताबिक आतंकवादी अयोध्या स्थित राम मंदिर को सुआइड बॉम्बर के जरिए अपना निशाना बना सकते हैं। खुफिया जानकारी के बाद देश की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने यूपी पुलिस के साथ साथ श्रीराम मंदिर की सुरक्षा में लगे केंद्रीय सुरक्षा बलों को अलर्ट किया है।


दरअसल, सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद राम मंदिर पर हमले की साजिश रच रहा है। पाकिस्तान के आतंकी संगठन ने आने वाले कुछ दिनों में राम मंदिर पर हमले का प्लान बनाया है। जैश ने नेपाल के रास्ते अपने आत्मघाती दस्ते को भारत भेजने का प्लान बनाया है, जो गोरखपुर के रास्ते अयोध्या पहुंचेगा। खुफिया जानकारी के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस पहले से ज्यादा अलर्ट हो गई है और राम मंदिर में स्पेशल पुलिस टीम को तैनात किया गया है। जमीन से लेकर आकाश तक निगरानी की जा रही है।


इसके साथ ही खुफिया एजेंसियों को यह जानकारी भी मिली है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकी देश की राजधानी दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में हमले की साजिश रच रहे हैं। इसके लिए पाकिस्तान के ISI इस्लामिक स्टेट अल कायदा ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इरबाहिम के गुर्गों की भी मदद ली है। खुफिया जानकारी के मुताबिक ISI अपने स्लीपर सेल और अवैध रोहिंग्या का इस्तेमाल कर 26 जनवरी के मौके पर दिल्ली और पंजाब में IED ब्लास्ट करवा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर यह भी है कि अगर 26 जनवरी पर आतंकियों का प्लान फेल होता है तो वे G20 समिट को निशाना बना सकते हैं।