ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

पीएम मोदी की नहीं पड़ी जरुरत, राजनाथ सिंह ने ट्रम्प को कर दिया एक्सपोज

DELHI : पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के यूएस दौरे के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से कश्मीर की मध्यस्थता को लेकर दिए गए बयान पर भारत में सियासी भूचाल मचा हुआ है।

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DELHI : पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के यूएस दौरे के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से कश्मीर की मध्यस्थता को लेकर दिए गए बयान पर भारत में सियासी भूचाल मचा हुआ है। विपक्ष लगातार इस बात पर हंगामा कर रहा है और सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व की मांग भी। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को एक्सपोज करने के लिए पीएम मोदी को अपनी जुबान खोलने की जरूरत नहीं पड़ी है। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को एक्सपोज कर दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में स्पष्ट तौर पर कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी और यूएस प्रेसिडेंट ट्रंप के बीच जून महीने में बातचीत हुई थी लेकिन इस दौरान कश्मीर के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई। रक्षा मंत्री ने कहा है कि ट्रंप और मोदी की मुलाकात के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर भी वहां मौजूद थे। राजनाथ सिंह ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के हवाले से कश्मीर पर मध्यस्थता को लेकर दिया गया बयान बिल्कुल आधारहीन है। कश्मीर हमारे लिए स्वाभिमान का मुद्दा है और भारत को इस मामले में किसी की मदद स्वीकार नहीं होगी.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता