1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 19, 2019, 10:47:19 AM
- फ़ोटो
BENGALURU: कर्नाटक के बेंगलुरू में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तेजस में उड़ान भर ली है. राजनाथ सिंह, तेजस में उड़ान भरने वाले देश के पहले रक्षा मंत्री बन गये हैं. राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु के सुलूर एयरफोर्स स्टेशन से फाइटर जेट तेजस में उड़ान भरी है. आधे घंटे तक रक्षा मंत्री ने तेजस में उड़ान भरी. https://youtu.be/dqh5m8TVSKU तेजस को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी ने डिजाइन और विकसित किया है. इस सिंगल-इंजन फाइटर के शामिल होने से भारतीय वायुसेना को मिग -21 बाइसन विमान को बदलने की अनुमति मिल जाएगी. दिसंबर 2017 में भारतीय वायुसेना ने 83 तेजस विमानों के लिए प्रस्ताव जारी किया था. 83 तेजस विमानों में से 10 दो सीट वाले होंगे और भारतीय वायुसेना इन विमानों का इस्तेमाल अपने पायलटों के प्रशिक्षण के लिए करेगी. 3 साल पहले ही तेजस को वायुसेना में शामिल किया गया था. अब तेजस का अपग्रेड वर्जन भी आने वाला है. इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 सितंबर को भारत के कीव-स्तर के विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर अरब सागर में पूरा दिन बिताएंगे. इससे पहले उसी दिन आईएनएस खंडेरी को नौसेना में शामिल किया जाएगा. आईएनएस खंडेरी भारत की दूसरी स्कार्पियन-वर्ग की मारक पनडुब्बी है, जिसे पी-17 शिवालिक वर्ग के युद्धपोत के साथ नौसेना में शामिल किया जाएगा और 28 सितंबर को ही रक्षा मंत्री विमान वाहक ड्राइडॉक की आधारशिला रखेंगे.