ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

राजधानी पटना में रातभर बारिश के बाद अभी हो रही बूंदाबांदी, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

PATNA: राजधानी पटना में मंगलवार की देर रात से ही बारिश हो रही है। पटना में अभी भी बूंदाबांदी हो रही है। रातभर हुई बारिश से गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। पटना में रातभर बारि

राजधानी पटना में रातभर बारिश के बाद अभी हो रही बूंदाबांदी, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में मंगलवार की देर रात से ही बारिश हो रही है। पटना में अभी भी बूंदाबांदी हो रही है। रातभर हुई बारिश से गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। पटना में रातभर बारिश होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति देखने को मिल रही है।


 वही मौसम विभाग ने अरवल, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, गया, जमुई, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, वैशाली और पश्चिमी चंपारण  जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे के दौरान बारिश और वज्रपात की संभावना जतायी है। 


इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे ना रहें। बिजली के खंभों से दूर रहे। किसानों को अपने खेत में ना जाने की अपील मौसम विभाग ने की है। कहा है कि मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें। मौसम ठीक रहने के बाद ही वे खेत में जाए। पिछले 15 घंटे से लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। 





टैग्स