ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट से हुई एक की मौत, बुलाई आपात बैठक, हो सकता है बड़ा निर्णय

DELHI : एक बार फिर से कोरोना का नया वैरिएंट पांव पसार रहा है। इस नए वैरिएंट को लेकर अब लोग एक बार फिर से सतर्क हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला

राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट से हुई एक की मौत, बुलाई आपात बैठक, हो सकता है बड़ा निर्णय
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DELHI : एक बार फिर से कोरोना का नया वैरिएंट पांव पसार रहा है।  इस नए  वैरिएंट  को लेकर अब लोग एक बार फिर से सतर्क हो रहे हैं।  इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला देश की राजधानी दिल्ली से निकल कर सामने आ रही है। यहां कोरोना वायरस से एक मरीज की मौत हो गई है। जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक्शन प्लान में जुट गए हैं।


बता दें कि, कई देशों में कोविड मामलों में अचानक आई तेजी के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यानी बृहस्पतिवार को आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में केजरीवाल स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वे अधिकारियों से संबंधित विभागों व एजेंसियों के इंतजामों के बारे में जानेंगे और उनको आवश्यक निर्देश देंगे। दिल्ली सरकार की स्थिति पर पूरी तरह से नजर है और बैठक में विस्तृत चर्चा होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।


इससे पहले कि देश में हालात बिगड़े, बिहार में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य के सभी हॉस्पिटल्स, एयरपोर्ट समेत अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर अलर्ट जारी हुआ है। कल यानी बुधवार को अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने समीक्षा बैठक की जिसमें कोरोना से बचाव करने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही कोरोना प्रभावित देशों से आ रहे लोगों की अनिवार्य रूप से जांच करने का भी निर्णय लिया गया है। इसमें देखा जाएगा कि किसी भी यात्री में कोई लक्षण तो नहीं। यदि किसी में लक्षण पाए जाते हैं तो उसे क्वारंटाइन कर दिया जाएगा


गौरतलब है कि, कोरोना वायरस का नया वेरिएंट BF 7 जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील, चीन और अमेरिका में अचानक से तेजी से पांव पसार रहा है।  इसके बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आग्रह किया था कि वायरस के उभरते हुए स्वरूप पर नजर रखने के लिए संक्रमित सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग को तैयार किया जाए।