1st Bihar Published by: Updated Sep 21, 2019, 11:36:06 AM
- फ़ोटो
PATNA : अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी राजभवन पहुंच गई है. राज्यपाल फागू चौहान से नीलम देवी मुलाकात कर रही हैं. नीलम देवी ने अपने पति को इंसाफ दिलाने की राज्यपाल से मांग की है. नीलम देवी के साथ अनंत सिंह के हुनमान बने बंटू सिंह भी साथ हैं.
नीलम देवी बाढ़ की ASP लिपि सिंह, जदयू के सांसद ललन सिंह और बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार के खिलाफ सबूत का पुलिंदा भी महामहिम को सौंप कर कार्रवाई की मांग की है.
नीलम देवी ने अपने पति अनंत सिंह को फंसाने का आरोप लगाया है. नीलम देवी ने इस पूरे मामले में पुलिसिया कार्रवाई पर भी सवाल उठाया है.