1st Bihar Published by: Updated Apr 22, 2020, 10:13:28 AM
- फ़ोटो
RAIPUR: प्रेमी कमरे पर प्रेमिका को बुलाया था. जब मकान मालकिन ने प्रेमिका को देखा तो प्रेमी को फटकार लगाई. जिसके बाद गुस्से में प्रेमी ने मकान मालकिन की गला दबाकर हत्या कर दी. यह घटना रायपुर से तेलीबांधा के हीरानगर की है.
मकान मालकिन के बेटी को दी धमकी
महिला की आवाज सुन जब उसकी बेटी पहुंची तो आरोपी युवक ने उसको भी धमकी दी और कहा कि शोर मचाया तो उसकी भी हत्या कर देगा. डर से बेटी मां के शव के पास घंटों बैठी रही है. आरोपी हमला करने के बाद प्रेमिका के साथ फरार हो गया. उसने बंद में खून से सने शर्ट को रास्ते में फेंक दिया था. जब महिला का पति घर आया तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली.
प्रेमिका को बुलाता था कमरे पर
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी प्रकाश चौहान दो साल से किराये के घर पर रहता है. वह गाड़ी गैरेज में काम करता था. लॉकडाउन के कारण उसकी दुकाने बंद थी. इस दौरान वह रोज प्रेमिका को कमरे पर बुलाता था. दोनों घंटों साथ में रहते थे. इसकी हरकतों को देख मकान मालकिन ने उसकी प्रेमिका को भी एक दिन फटकार लगाई थी. जिसके बाद भी वह प्रेमी से मिलने के कमरे पर वह आ जाती थी. घटना के दिन जब प्रेमी को डांटा तो उसने हत्या कर दी. आरोपी का पड़ोस में रहने वाली एक युवती के साथ एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...