ब्रेकिंग
मोतिहारी में परीक्षा के दौरान पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’, चप्पल में छिपा रखा था इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस; दो साथी भी हिरासत मेंबच्चों को पढ़ाने के बजाय स्कूल में नींद फरमा रहे थे गुरुजी.... विभाग ने लिया एक्शन; सुपौल के 2 विशिष्ट शिक्षक सस्पेंडवर्षों की दुआ हुई कबूल! किशनगंज में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 2 बेटे और 2 बेटियों के आने से घर में आई खुशियांजेल से छूटने की खुशी में रखी ‘मुर्गा पार्टी’, फिर मौत की नींद सोया अपराधी; दोस्तों पर हत्या का आरोपनरकटियागंज के स्कूल में अमर्यादित आचरण पर शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाईमोतिहारी में परीक्षा के दौरान पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’, चप्पल में छिपा रखा था इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस; दो साथी भी हिरासत मेंबच्चों को पढ़ाने के बजाय स्कूल में नींद फरमा रहे थे गुरुजी.... विभाग ने लिया एक्शन; सुपौल के 2 विशिष्ट शिक्षक सस्पेंडवर्षों की दुआ हुई कबूल! किशनगंज में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 2 बेटे और 2 बेटियों के आने से घर में आई खुशियांजेल से छूटने की खुशी में रखी ‘मुर्गा पार्टी’, फिर मौत की नींद सोया अपराधी; दोस्तों पर हत्या का आरोपनरकटियागंज के स्कूल में अमर्यादित आचरण पर शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

बड़ी खबर : छपरा में टला बड़ा रेल हादसा, रेलवे क्रॉसिंग पर फंसे ऑटो से टकराई छपरा-भटनी पैसेंजर ट्रेन

CHHAPRA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है छपरा से जहां एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया. छपरा-भटनी पैसेंजर ट्रेन रेलवे क्रॉसिंग पर फंसे ऑटो से टकरा गई. हालांकि इस हादसे में क

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है छपरा से जहां एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया. छपरा-भटनी पैसेंजर ट्रेन रेलवे क्रॉसिंग पर फंसे ऑटो से टकरा गई. हालांकि इस हादसे में किसी के भी हताहत की कोई सूचना नहीं है. मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम ऑटो को निकाल कर परिचालन बहाल करने में जुटी हुई है. 


घटना  पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा -सिवान रेल खंड पर कोपा सम्होता और टेकनीवास स्टेशनों के बीच की है. जहां छपरा-भटनी पैसेंजर ट्रेन देर रात  रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी ऑटो से टकरा गई. मिली जानकारी के मुताबिक बगही गांव के समीप स्थित बंद रेलवे क्रॉसिंग से एक ऑटो पार कर रहा था. वह क्रॉसिंग में ही फंस गया. जिससे ट्रेन टकरा गई. जिसके कारण ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. आनन-फानन में ऑटो ड्राइवर ने अपनी जान बचाई. 


अचानक हुई इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि के किसी के भी जान-माल की क्षति नहीं हुई. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंचे आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिरुद्ध राय ने बताया कि ऑटो के मलबे को हटाया जा रहा है. टीम परिचालन बहाल करने की कोशिश में जुटी हुई है.