ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

बिहार: रेल थाना का सिपाही निकला शराब तस्कर, थाना प्रभारी समेत 6 सस्पेंड

SAMASTIPUR: शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार अधिकारियों को सख्त निर्देश दे रहे हैं और जन जागरण के लिए समाज सुधार यात्रा पर निकले हैं

बिहार: रेल थाना का सिपाही निकला शराब तस्कर, थाना प्रभारी समेत 6 सस्पेंड
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार अधिकारियों को सख्त निर्देश दे रहे हैं और जन जागरण के लिए समाज सुधार यात्रा पर निकले हैं लेकिन इस कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिन कंधों पर जिम्मेदारी सौंपी गयी है वही मुख्यमंत्री के मंसूबों पर पानी फेरने का काम रहा हैं।


ताजा मामला राजकीय रेल थाना समस्तीपुर का है जहां थाने में पदस्थापित सिपाही जितेंद्र कुमार सिंह को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामले के संबंध में बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाने में पदस्थापित सिपाही द्वारा अवैध तरीके से शराब की तस्करी की जा रही है। 


जिसके बाद रेल डीएसपी मुजफ्फरपुर और रेल डीएसपी समस्तीपुर के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान बैरक की तलाशी ली गयी। इस दौरान सिपाही के ट्रॉली बैग से 54 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने सिपाही जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की। इस मामले में समस्तीपुर रेल थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया गया है।